वो अपनी बज़्म में हमें कब बुलाते हैं
तबियत है अपनी ख़ुद ही चले आते हैं
ग़म में हँसता हूँ ना समझ रोना नहीं आता
शब्-ऐ-तन्हाई में आब-ऐ-चश्म चले आते हैं
अपना यह हाल कि अब तबियत मिलती नहीं सबसे
क्या रवायत है जो लोग बे-तलब चले आते हैं
आँखें नोंच ली मेरी तो रकीब तुझको क्या हासिल
रोज़ मुलाकात को उनके कुछ ख्वाब चले आते हैं
ज़ख्म दोस्त हैं मेरे मैं उनको हरा रखता हूँ
ज़रा सूखें तो फिर खाने चोट चले आते हैं
अजब सी बात है 'अकेला' कि उनका नाम लेते ही
ग़ज़ल मुकम्मल को चंद अशार चले आते हैं
[बज़्म - at a feast or entertainment; शब्-ऐ-तन्हाई - तन्हाई की रात; आब-ऐ-चश्म - Tears; रवायत - custom of society; बे-तलब - Uninvited; रकीब - Rival; मुकम्मल - Complete; अशार - Words]
~अकेला~
khatarnaak hai sir jee...complexity thodi jyadaa hai....
ReplyDeleteyaar bahoot khoob but mere liye samajhna thoda mushkil kaafi dimaag lagana pada but very intelligent.....
ReplyDeletebahut ache....
ReplyDeleteaapki har ghazal mein beech beech mein dard ka zikar mil jaata hai...aur wohi humein behad pasand hai....
is waali mein yeh waala best that..
ज़ख्म दोस्त हैं मेरे मैं उनको हरा रखता हूँ
ज़रा सूखें तो फिर खाने चोट चले आते हैं
this reminds me of...
'faakir' Sanam Maikade Mein Na Aata Main Lautkar...
Ik Zakhm Bhar Gaya Tha Idhar Le Ke Aa Gaya
subhan allah...!
ReplyDeleteek baar to sar ke baal noch liye the padhte hue,... fir jab matlab samajh aaya to bahut hi badhiya laga...
ghehrai hain har pankt mein..