['तनय' - ये तुम्हारे लिए]
नन्हा फ़रिश्ता हमारी ज़िन्दगी में आया
अपने साथ ढेर सारी खुशियाँ भी लाया
छोटे से हाथ अपनी आंखों पे रख कर
चुप ख़ुद से होना बस थोड़ा सा रो कर
आ जाए तब उसको थोडी सी झपकी
धीरे से माँ दे उसको प्यारी सी थपकी
होठों के कँवल मानो कुछ चाहते हो कहना
मेरे मुन्ने तू हमेशा मुस्कुराते ही रहना
मुठी में बंद हो जहाँ भर की जन्नत
दिल से जो मांगी थी तू है वोही मन्नत
पहले तू सीख ले कहना ओ मम्मा
फिर प्यार से बोले मुझको ओ पप्पा
दादा दादी नाना नानी सब का तू प्यारा
घर का चिराग है तू आंखों का तारा
दूध की कटोरी होगी उसमे हो बताशा
मीठा मीठा दूध पीके करेगा तमाशा
झूले गोद में माँ की मानो सावन के झोंटे
रिमझिम सी बारिश में कलियाँ सी फूटें
दिन की थकन लिए जब घर में आऊँ
तेरी हँसी से सारे दर्द भूल जाऊं
दूर हूँ मगर दिल से निकले यह दुआएं
सलामत रहे मेरी उम्र भी तुझे लग जाए
~अकेला~
cool...simple n cute writing...
ReplyDeleteNostalgic feeling aa gayi sir.....kamaal hai....
ReplyDeletewah wahi waah ashish .... bahoot khoob likha tumhare andar chipe is akele ne ....
ReplyDeleteachaa likh letay ho recession time mein :-)
ReplyDeleteLast two lines ..toh ek dum dil se..
akhil
Wah Ashish sachmuch dil jeet liya is kavita ne....har maa baap ke dil ki aavaz aur feelings ko kitne sunder shabdon mein piroya hai tumne meri yahi asha hai tumse ki aise dil ki aavaz ko sabdon mein piroke sunder geet banate raho aur hamare dilon ko lubhate raho...
ReplyDeleteKya likhaa hai!!
ReplyDeleteAap ke emotions jhalak rahe hain isme...too good.
likhawat ke zariye bachche tak pahuchne ka bahana mil gaya aapke dil ko!
ReplyDeleteawesome writing!