सुकून मेरे दिल को नहीं
ऐसा भी क्या हो गया
वो जो मेरा था नहीं
क्यों लगता है कि खो गया
कहते हैं नसीब वालों को ही
मिलती है मोहब्बत
वो आए तो थे, पर क्या करुँ
नसीब ही मेरा सो गया
अब ना मिलेगा चैन मुझे
सारी उम्र भर
दस्तक देके ख्वाब में
वो बीज प्यार का बो गया
सबसे हंसके बात करे वो,
मुझसे खफा खफा सा था
मुस्कुराके देखा इक नज़र
और दाग दिल के धो गया
~अकेला~
No comments:
Post a Comment